छह लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
सिधागरघाट में कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज-सलामतपुर मार्ग पर भैसही नदी के पास चेकिंग के दौरान 38 वर्षीय युवक सुनील कुमार को छह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक की तलाशी में 30 पाउच शराब बरामद की और मामले में उचित कार्रवाई की।

सिधागरघाट। कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज-सलामतपुर मार्ग पर भैसही नदी के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को छह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेश चंद्र दुबे ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास मौजूद झोले से 30 पाउच में कुल छह लीटर देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील कुमार (38) निवासी बसवारी, थाना मरदह के रूप में हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

