पुलिस ने लोडेड पिस्टल के एक बदमाश को पकड़ा
मधेपुरा में पुलिस ने शुक्रवार को साहुगढ़ नहर के पास एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान के तहत हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान ब्रजेश कुमार के रूप में हुई, जो सहरसा का निवासी है।

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम साहुगढ़ नहर के पास बाइक सवार एक युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सघन कार्रवाई कर रही है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधकर्मियों की गिरफतारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। शुक्रवार की शाम सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश भेलवा गोढ़ियारी गांव से साहुगढ़ की ओर जाने वाला है।
बदमाशों के पास अवैध हथियार है और किसी घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलत ही सदर थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर उनके निर्देशानुसार तत्क्षण संध्या गश्ती दल के साथ साहुगढ़ नहर के पास पहुंचकर वाहन चेंकिंग प्रारंभ किया। इसी क्रम में एक लाल काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति भेलवा गोढ़ियारी की ओर से आता दिखा। पुलिस चेंकिग देखकर वह बाइक पीछे की ओर घुमाकर भागने लगा। इसी बीच तत्परता दिखाते हुए भाग रहे बाइक सवार व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर एक व्यक्ति को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में सहरसा सौरबाजार के रौता बंशी वार्ड 7 के ब्रजेश कुमार के रूप में उसकी पहचान हुई। उसने भागे हुए बदमाश का भी खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी में एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि फरार अपराधकर्मी की गिरफतार के लिए छापामारी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मो. रिजवान अहमद और पुलिस के जवान शामिल रहे।


