टनकपुर में 9.63 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा
हिन्दुस्तान, चम्पावत
टनकपुर में पुलिस ने 9.63 ग्राम स्मैक के साथ 38 वर्षीय गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ पुल के पास उसे पकड़ा गया। उसकी बाइक (संख्या यूके 06 बीक्यू 3042) भी सीज की गई है।

चम्पावत। टनकपुर में पुलिस ने 9.63 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक दबोचा है। आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान मनिहारगोठ पुल के पास बाइक सवार युवक 38 वर्षीय गौरव कुमार उर्फ गुड्डू निवासी वार्ड तीन टनकपुर के पास से 9.63 ग्राम स्मैक बरामद की। साथ ही बाइक संख्या यूके 06 बीक्यू 3042 सीज की है।
ये भी पढ़ें:टनकपुर में 9.63 ग्राम स्मैक संग एक दबोचा


