विकासनगर के कुंजा ग्रांट में छह ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, देहरादून
विकासनगर की कोतवाली पुलिस ने कुंजा ग्रांट क्षेत्र में 35 वर्षीय आशिक अली को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 13 सितंबर को चेकिंग के दौरान उसे हाईवे से पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है और अब स्मैक के स्रोत की जांच कर रही है।

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंजा ग्रांट क्षेत्र में एक युवक को छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को चेकिंग के दौरान हाईवे से कुंजा ग्रांट जाने वाली सड़क पर आम के बगीचे के पास आशिक अली (35) निवासी कुंजा ग्रांट को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस स्मैक के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, कांस्टेबल मनदीप गिरी और पीआरडी जवान आनंद कुमार शामिल रहे।


