Araria News: 16 लाख नेपाली करंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, अररिया
share

Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी और बिहार पुलिस

Araria News: 16 लाख नेपाली करंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 लाख नेपाली रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस एक बाइक भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, एक अक्टूबर की सुबह करीब 11:05 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से नेपाली मुद्रा ले जाने की तैयारी में है। इसके बाद 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा की डी कंपनी बेला और बसमतिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 197/5 के पास बेला यादव टोला में निगरानी शुरू की।

इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे सुपर स्प्लेंडर बाइक को रोक कर तलाशी ली गई। बाइक सवार की पहचान नेपाल के सुनसरी निवासी 18 वर्षीय परवेज आलम, पिता जमालुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके झोले से 1000 रुपये के 1000 नोट, 500 रुपये के 1120 नोट और 100 रुपये के 400 नोट बरामद हुए। इनकी कुल राशि 16 लाख नेपाली रुपये है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बेला मार्केट से उक्त राशि लेकर बसमतिया निवासी इमाम अंसारी को देने जा रहा था। इसके बाद राशि को नेपाल पहुंचाया जाना था। बरामद नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम कार्यालय, फारबिसगंज को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsअररियाAraria News: 16 लाख नेपाली करंसी के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार