दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
पड़रौना के विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू, जो गोपालगंज बिहार का निवासी है, को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला, दरोगा अमन चौहान और सिपाही नरेन्द्र यादव शामिल थे।

पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रामविलास निवासी भोरे घूर बन्तरिया थाना भोरे जिला गोपालगंज बिहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला, दरोगा अमन चौहान व सिपाही नरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

