शराब के साथ दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी करके दो महिलाओं, पूनम देवी और नीलम देवी, को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उन दोनों के पास से 14 बोतल और 4 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं और मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को स्टेशन रोड में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड निवासी पूनम देवी और नीलम देवी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 14 बोतल और 4 टेट्रा पैक शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे शराब बेचने के लिए जा रही थीं। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


