676 बोतल नेपाली शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 676 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान विवेक कुमार साह और हसनैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सिकटी, एक संवाददाता सिकटी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कचना धता परती से दो बाइक पर बंधी 6 प्लास्टिक बोरी से 676 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो धंधेबाज की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के शैदाबाद वार्ड नंबर 12 निवासी विवेक कुमार साह व पलासी थाना क्षेत्र के मोहनिया वार्ड नंबर एक निवासी सकनैन के पुत्र हसनैन के रूप मे की गयी है। सिकटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी धता बोर्डर से शराब का खेप भारतीय क्षेत्र मे आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस बल कचना धता परती के पास घात लगाये बैठा था जैसे ही शराब लदा वाइक आया पुलिस बल द्वारा उसे दबौच लिया गया पहली वाइक विवेक साह के काला स्पेंनडर पर रखी तीन प्लास्टिक बोरी से रेशम लीची नेपाली देशी शराब 446 बोतल बरामद हुआ।
वहीं दूसरी बाइक जो हसनैन का ग्लैमर था उससे 230 बोतल नेपाली देशी शराब रेशम लीची बरामद हुआ कुल 676 बोतल जो 300एम एल का सभी बोतल था जिसका कुल वजन 232लीटर है सिकटी थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार दोनो आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को अररिया जेल भेज दिया गया है।


