546 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
बण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अफीम तस्करी के आरोपी और बरामद मादक पदार्थ व बाइक।बण्डा। थाना बण्डा पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान दो अफीम तस्करों

बण्डा। थाना बण्डा पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 546 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम, दो मोबाइल फोन, 290 रुपये नकद और स्प्लेंडर बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की रात टीम गश्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रात करीब 12:45 बजे टेड़ा पुल से सिकन्दरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान तस्लीम निवासी कटईया, थाना निगोही और तनिष्क सक्सेना निवासी हथगांव, थाना तिलहर के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


