अफीम की अवैध खेती मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गयानक्सल प्रभावित छकरबंधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एसटीएफ की मदद से अवैध अफीम की खेती के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें पिछुलिया गांव से पकड़ा गया। आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
नक्सल प्रभावित छकरबंधा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से मंगलवार देर रात छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिछुलिया गांव निवासी राजेश यादव और रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि सबैचबा, पिछुलिया, भुसिया, महुलनिया, अनरवन सलैया सहित अन्य स्थानों पर वन विभाग और गैरमजरूआ भूमि पर अवैध अफीम की खेती के मामले में छकरबंधा थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज है। पूछताछ में दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


