गौवंशीय पशु के मांस के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
सितारगंज में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गोवंश संरक्षण टीम ने तीन बाइक सवारों को रोका, जिसमें से एक भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शकील अहमद और एजाज अहमद हैं। पुलिस तीसरे फरार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

सितारगंज। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण टीम के प्रभारी पंकज बेलवाल ने गुरुवार को टीम के साथ मिलकर तीन बाइक सवारों को रोका। इसमें एक बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकला। आरोपियों ने अपना नाम शकील अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम महोलिया बहेडी बरेली और दूसरे ने एजाज अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र जुम्मा कुरेशी निवासी ग्राम सिसइयां सितारगंज बताया। दोनों की बाइकों की डिग्गी में मांस मिला। सरकड़ा चौकी इंचार्ज ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि तीसरा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के के लिए पुलिस जुटी है।


