जादोपुर के वृत्ति टोला व बगहां गांव से 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में जादोपुर थाने की पुलिस ने वृत्ति टोला और बगहां गांव में छापेमारी करके 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में बुलेट यादव और अलाउद्दीन मियां शामिल हैं। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जादोपुर के वृत्ति टोला व बगहां गांव से 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जादोपुर के वृत्ति टोला व बगहां गांव से 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज। जादोपुर थाने की पुलिस ने वृत्ति टोला व बगहां गांव में गुरुवार की रात छापेमारी कर 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में जादोपुर थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला गांव का बुलेट यादव और बगहा गांव का अलाउद्दीन मियां शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तारी का कारण

जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वृत्ति टोला गांव में कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं और उसका सेवन भी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पांच ग्राम गांजा के साथ बुलेट यादव को गिरफ्तार कर लिया। गांजे के बारे में जब गिरफ्तार किए गए बुलेट यादव से पुलिस की टीम में पूछताछ की तो उसने बताया कि बगहां गांव के अलाउद्दीन मियां से वह गांजा लेकर आया है।

अधिकारियों का प्रयास

इसके बाद पुलिस की टीम में बगहां गांव में छापेमारी कर अलाउद्दीन मियां को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके बिछावन से 475 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं गांजा तस्करी करने वाले अन्य तस्करों की संलिप्तता के बारे में पुलिस की टीम पता लग रही है। ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

अधिकतम पूछे जाने वाले प्रश्न

गोपामगंज में पुलिस ने कितने तस्करों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने गोपालगंज में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजादोपुर के वृत्ति टोला व बगहां गांव से 480 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार