दो किलो अफीम जब्त, बरेली के दो तस्कर दबोचे

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एसओजी और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2.187 किलोग्राम अफीम जब्त की और बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बारिश में फिसलकर गिरने के बाद बैग फेंकने का प्रयास किया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दो किलो अफीम जब्त, बरेली के दो तस्कर दबोचे

रुद्रपुर, संवाददाता।एसओजी और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2.187 किलोग्राम अफीम जब्तकर बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अफीम की सप्लाई देने जा रहे थे। तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन और नकदी जब्त कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात रामनगर शिव मंदिर और फ्लाईओवर के करीब चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों मुड़ने लगे पर बारिश के चलते सड़क पर फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्होंने बैग फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।बरेली

के थाना बहेड़ी के गांव बिशनपुर गुलड़िया निवासी झनकार सिंह और पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव कुरैया निवासी आकाश वर्मा ने बताया कि वह रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराये पर रह रहे थे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि उनके बैग से अलग-अलग पैकेटों में अफीम मिली। एक पैकेट का वजन 1.079 किलोग्राम और दूसरे का 1.108 किलोग्राम मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनपानी क्षेत्र के एक व्यक्ति के कहने पर अफीम किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।