पूर्णिया : दो मवेशी तस्कर और एक शराबी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
हरदा (पूणिया) से मिली जानकारी के अनुसार, मरंगा पुलिस ने छापेमारी करके दो मवेशी तस्करों और एक शराब के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिनमें से एक कोढ़ा और दूसरा शोभागंज क्षेत्र का निवासी है। ये कार्रवाई मवेशी तस्करी और शराब से संबंधित मामलों में की गई है।

हरदा (पूणिया) से गोपाल साह की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो मवेशी तस्करों और एक शराब के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा कांड संख्या 322/26 के मामले में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी मो. शरीफ तथा मरंगा थाना क्षेत्र के शोभागंज निवासी जमिउर रहमान को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर मवेशी तस्करी से संबंधित मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं मरंगा कांड संख्या 170/26 के शराब मामले में अप्राथमिक आरोपीततमा टोला निवासी भोलू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


