65 बोतल नेपाली शराब संग दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

सुप्पी में, पुलिस ने गश्त के दौरान रमनगरा गांव में 65 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो धंधेबाजों चन्दन कुमार और राम कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया। आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेजा गया।

65 बोतल नेपाली शराब संग दो गिरफ्तार

सुप्पी। थाना के सअनि विकास कुमार ने पुलिस जवानों के गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के कचरा भवन के समीप बाइक पर बैग में रखकर ले जा रहे 65 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक शराब धंधेबाज की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव निवासी चन्दन कुमार एवं दूसरों की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी राम कुमार मिश्र के रूप में की गयी है। अपर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News65 बोतल नेपाली शराब संग दो गिरफ्तार