25 साल पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में, पुलिस ने 25 वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त मुस्लिम, जाकिर और समीउल, सभी ग्राम पुरैना के निवासी हैं। वारंट जारी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

25 साल पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

बलरामपुर, संवाददाता। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने 25 वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। पुलिस ने वर्ष 1995 में दर्ज मुकदमे से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्लिम पुत्र खलील, जाकिर पुत्र हसन रजा और समीउल हसन पुत्र इजहार अहमद के रूप में हुई है।

तीनों ग्राम पुरैना, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल अमित रावत शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।