चोरी के आरोपी सहित तीन को किया गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अररियानरपतगंज थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चोरी के आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में विशाल कुमार, उत्तम लाल साहनी और सज्जन सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर कोर्ट से वारंट जारी था और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर चोरी के एक आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार उर्फ बंटी कुमार पिता सतीश यादव ,वरदाहा निवासी उत्तम लाल साहनी पिता भागवत साहनी व सज्जन सिंह पिता छोटे लाल सिंह बताया जाता है। गिरफ्तार विशाल उर्फ बंटी कुमार पर जबरन बांस काटने के अलावा चोरी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था वही उत्तम लाल सहनी वह सज्जन सिंह पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


