रात में चली थी गोली, सुबह मिला था गोवंश का अवशेष, तीन को पुलिस दबोचा
बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र में गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लाइसेंसी बंदूक से शिकार करने का गंभीर आरोप है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अवशेष फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं।

बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बैड़ारी एहतमाली में गन्ने के खेत में संदिग्ध गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में चालान कर तीनों को न्यायालय भेजा। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी अप्सरे आलम, सरफराज और नजम पर लाइसेंसी बंदूक से शिकार करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई की है। प्रकरण में बैड़ारी एहतमाली निवासी कोमल प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की रात में वह अपने घर पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज उन्हें सुनाई दी।
घटना का विवरण
इसके बाद उन्हें घर के सामने लगभग दो सौ मीटर स्थित गांव के जियाऊ और हमीद के चरी के खेत में आठ से दस लोग शोरगुल करते दिखाई पड़े। जिनमें भागते हुए गांव के रहने वाले एक लड़के को पहचाना। सुबह उठ कर देखा तो चरी के खेत में खून फैला हुआ था और चरी का पौधा बिखरा हुआ था। बगल में राम कुमार के गन्ने के खेत में जानवर के अवशेष पड़े थे। जिससे लग रहा था कि किसी जानवर को मार कर उसे उठा ले जाया गया है।
पुलिस कार्रवाई
इसकी सूचना उन्होंने यूपी 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों संग बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही संदिग्ध अवशेष के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब, गोरखपुर भेजे गए हैं।


