पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, वाराणसी
रामनगर पुलिस ने शराब तस्करी के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ढुंढिराज पुलिया के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 422 पेटी शराब और तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, पानीपत और गाजियाबाद के निवासी शामिल हैं। ट्रक और एक कार भी जब्त की गई है।

रामनगर (वाराणसी)। ढुंढिराज पुलिया के समीप हाइवे पर रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ट्रक से पांच लाख रुपये की 422 पेटी (कुल 5216 शीशी) शराब बरामद की। इंस्पेक्टर रामनगर संजय मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कैनाला (गिन्नौर) निवासी विनोद, पानीपत के बिल्ली कॉलोनी विजय नगर (सदर) निवासी सोमवीर जोगी, गाजियाबाद के शक्तिखंड- 2 (इंद्रपुरम) निवासी मिथुन बंसल हैं। इनमें से एक आरोपी कार से था। पुलिस ने ट्रक और कार दोनों जब्त कर लिया।


