दो लाख कीमत की गांजा के साथ तीन तस्कर धराए

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

अलीनगर थाने की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने तीन तस्करों को 9 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ पकड़ा। गांजा की कीमत दो लाख रुपये है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है। तस्कर क्षेत्र में इसकी बिक्री करते थे।

दो लाख कीमत की गांजा के साथ तीन तस्कर धराए

नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बीते गुरुवार की देर शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब के समीप से तीन तस्करों को दो लाख रुपए के नौ किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ पकड़ा। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और आरपीएफ उप निरीक्षक संदीप कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मानसरोवर तालाब के समीप कुछ तस्कर गांजा के साथ मौजूद हैं। जिसे वे क्षेत्र में बेचने की फिराक में हैं।

सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां एक पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध लोग दिखाई पड़े। जब उनसे पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 9 किलोग्राम 127 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने तस्कर बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के नया टोला खिरोधरपुर निवासी उदय कुमार, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मेरमपुर गांव निवासी शंभू कुमार और दीना कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांजा तस्कर क्षेत्र में इसकी बिक्री करते हैं। जो उनकी आय का साधन है। पकड़े गए गंजे की कीमत दो लाख रुपए है। पुलिस टीम में एसआई अनिल कुमार पासवान, आरक्षी संतोष कुमार यादव, प्रवेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, आरपीएफ आरक्षी राम अवध राम, मनीष कुमार, आनंद कुमार शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो लाख कीमत की गांजा के साथ तीन तस्कर धराए