वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान तीन बदमashों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो अवैध 12 बोर के तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने चोरी करने की योजना बनाई थी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

कलियर, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अवैध 12 बोर तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक चाकू बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ कलियर-धनौरी के बीच गंग नहर की पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर दुष्यंत उर्फ सहदेव और गुड्डू राणा निवासी ग्राम कितास, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।

जबकि सूरज निवासी केदारपुरम फेस-1, बेगमपुर, थाना बहादराबाद के कब्जे से एक चाकू मिला। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।