300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी में 3 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहारशरीफ की अस्थावां थाने की पुलिस ने 300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपित गुड्‌डू पासवान और उसके सहयोगियों से 200 बोरी सीमेंट, ट्रैक्टर और मोबाइल बरामद हुए। ट्रक 9 सितंबर को चोरी हुआ था और अगले दिन बरामद हुआ।

300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी में 3 गिरफ्तार

बिहारशरीफ। अस्थावां थाने की पुलिस ने 300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपित नगर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी गुड्‌डू पासवान उसका सहयोगी बिंद के मसियाडीह निवासी कमलजीत कुमार और मोहद्दीपुर निवासी कुंदन कुमार है। मुख्य आरोपित की निशानदेही पर उसके सहयोगियों के घर से चोरी की 200 बोरी सीमेंट, ट्रैक्टर व मोबाइल बरामद हुआ। 9 सिंतबर को शेरपुर से सीमेंट लोड ट्रक की चोरी हुई थी। पुलिस ने अगले दिन ट्रक बरामद कर लिया था। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, दारोगा धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार साह, मो. रुस्तम खां, आरक्षी मुरारी कुमार दास, विकास कुमार, जयप्रकाश कुमार शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी में 3 गिरफ्तार