मारपीट से हुई मौत मामले का आरोपी धराया
झाझा में करीब एक साल पहले हुए जानलेवा मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त कुंदन यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 26 सितंबर 2025 को, महादलित युवकों से मारपीट की गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को भीठरा गांव के पास से पकड़ा गया।

झाझा । निज संवाददाता मारपीट की करीब साल भर पुरानी एक जानलेवा घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो ग्रामीणों में एक की मौत हो जाने संबंधी मामले में पुलिस ने कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान रहे कि बीते 26 सितंबर,25 को चोरी का आरोप लगाकर झाझा थाना के बलियोटांड़ जंगल में ले जाकर दो महादलित युवकों के साथ मारपीट की एक घटना में एक घायल,जबकि दूसरे की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को प्रभारी एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम मांझी की हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी रिंकू देवी के बयान पर दर्ज झाझा थाना में कांड संख्या 264/25 के क्त्रम में तत्वाडीह के रहने वाले कुंदन यादव नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सोनो थानाक्षेत्र के भीठरा गांव के पास देखा गया है,जिसके बाद उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।


