दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने लगभग दो वर्षों से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया। छात्रा, जो अब बालिग हो चुकी है, ने आरोपी के साथ विवाह किया। पुलिस ने छात्रा को आरोपी के घर से बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसिनपुर वार्ड-31 निवासी चंदेश्वर प्रसाद के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 मई 2024 को छात्रा के परिजनों के आवेदन पर गौतम कुमार के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने में दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।

छात्रा बालिग हो चुकी है और उसने आरोपी के साथ अपनी मर्जी से शादी भी कर ली थी। बरामदगी के बाद छात्रा को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार