कटिहार: बाइक सवार तस्कर 250 लीटर शराब के साथ धराया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 250 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बाइक पर शराब की खेप लेकर जा रहे तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, जो वाहन जांच के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था। तस्कर की पहचान तीनकोड़ी महतो के रूप में हुई है।

कटिहार: बाइक सवार तस्कर 250 लीटर शराब के साथ धराया

कटिहार, एक संवाददाता। आजमनगर थाना क्षेत्र से 250 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर शराब की खेप बाइक पर लादकर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर पड़ते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम पलसा की ओर अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने ग्राम पलसा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस बल को देखकर अचानक भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सालमारी थाना क्षेत्र के समशेरपुर निवासी तीनकोड़ी महतो के रूप में हुई। बाइक के डिक्की की तलाशी लेने पर उस पर लदी कुल 250 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकटिहार: बाइक सवार तस्कर 250 लीटर शराब के साथ धराया