35 लीटर महुआ शराब बरामद
हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
तस्कर गिरफ्तारक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार और एएसआई विपिन...

तस्कर गिरफ्तार रफीगंज, संवाद सूत्र। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने भदवा पंचायत के चंदा टोला के पास वाहन जांच के दौरान 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार और एएसआई विपिन यादव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध बाइक की जांच की गई, जिसमें 35 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
ये भी पढ़ें:Bhabua News: जुआ खेलते चार पकड़ाए, नकद बरामद
युवक को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई।


