पाइप फैक्ट्री में लूट मामले में छह गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
पानापुर में एक पाइप फैक्ट्री में हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मो. छोटू, मो. अफरोज, प्रमोद साह, अजय कुमार, बागेंद्र पासवान और आदित्य कुमार शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पानापुर। ओपी क्षेत्र के पानापुर स्थित पाइप फैक्ट्री में हथियार के बल पर लूटपाट मामले में पुलिस ने शनिवार को छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में कांटी शेरना निवासी मो. छोटू, मो. अफरोज, प्रमोद साह, अजय कुमार, मोतीपुर निवासी बागेंद्र पासवान व बोचहां निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं। ओपी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


