बैंक कर्मी की सुपारी लेने वाला दूसरा शूटर गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

दून पुलिस ने बैंक कर्मी सत्यम कुमार पर जानलेवा हमला करने के सिलसिले में फरार शूटर अंकुर को गिरफ्तार किया। अंकुर को हरभजवाला के पास हाईवे से पकड़ा गया, जबकि उसके साथी अंकित और मुख्य साजिशकर्ता माल्या पहले ही जेल में हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद हुए।

बैंक कर्मी की सुपारी लेने वाला दूसरा शूटर गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में दून पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे शूटर अंकुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 315 बोर का एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि बीते आठ सितंबर को सत्यम की पूर्व प्रेमिका माल्या रहमान के इशारे पर दो बदमाशों ने सत्यम पर जानलेवा फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस 11 सितंबर को एक शूटर अंकित चौहान और मुख्य साजिशकर्ता माल्या को पहले ही जेल भेज चुकी है।

11 सितंबर की मुठभेड़ के दौरान अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला था। पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। मंगलवार को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर अंकुर (20) पुत्र मदन मोहन निवासी आदर्श कॉलोनी, लक्सर (हरिद्वार) को हरभजवाला के पास निर्माणाधीन हाईवे से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथी अंकित ने उसे मोटी रकम का लालच देकर हरिद्वार में माल्या से मिलवाया था। माल्या ने ही उन्हें सत्यम की फोटो और अन्य जानकारियां देकर पांच लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था। वारदात के दिन अंकुर ही बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे अंकित ने सत्यम पर गोली चलाई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है और उस पर लक्सर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंक कर्मी की सुपारी लेने वाला दूसरा शूटर गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद