आमस पुलिस ने नक्सली सतेंद्र यादव को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गया
आमस थाने की पुलिस ने भाकपा माओवादी से जुड़े नक्सली सतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह 2014 में नक्सली घटना में शामिल था और फरार चल रहा था। सतेंद्र ने शेरघाटी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में शरण ली थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आमस पुलिस ने नक्सली सतेंद्र यादव को किया गिरफ्तार
आमस थाने की पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े मामले में फरार चल रहे सतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह परैया थाना क्षेत्र के दमगड़वा गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सतेंद्र के खिलाफ वर्ष 2014 में नक्सली घटना में शामिल रहने को लेकर आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। वह गांव छोड़कर शेरघाटी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। उसके ठिकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें:फर्जीवाड़ा मामले के आरोपित पटना से गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित नक्सली मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है।


