इलाज के दौरान युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
कलान थाना क्षेत्र के सिरसानगला गांव में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर ओमपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ओमप

शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के सिरसानगला गांव में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप ओमपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ओमपाल पर गलत उपचार और लापरवाही के चलते युवक की मौत का आरोप है। मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में ओमपाल के क्लीनिक संचालन से संबंधित कोई डिग्री या वैध प्रपत्र नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर आंधीदेई पुल से ओमपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


