शराब कांड के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
हरसिद्धि थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दामोवृत्ति गांव के रिंकू सहनी को गिरफ्तार किया। रिंकू पर तीन अन्य शराब संबंधित मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

हरसिद्धि (निज संवाददाता)। हरसिद्धि थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दर्ज पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दामोवृत्ति गांव निवासी रिंकू सहनी, पिता प्रभु सहनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रिंकू सहनी हरसिद्धि थाना कांड संख्या 203/25, दिनांक 16 अप्रैल 2025, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम का नामजद अभियुक्त है। गुप्त सूचना एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उसके विरुद्ध हरसिद्धि थाने में शराब से संबंधित तीन अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 65/22, कांड संख्या 650/22 तथा कांड संख्या 41/23 शामिल हैं। गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दरोगा अंकित कुमार, प्रीतम कुमार, नेहा, वर्षा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।


