आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, अररिया
जोगबनी पुलिस ने टिकुलिया से करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ब्राउन शुगर, मोबाइल और वेट इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई। अतिरिक्त थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के टिकुलिया से करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से ब्राउन शुगर , एक मोबाइल , एक वेट इलेट्रॉनिक मशीन बरामद किया गया है। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


