नशा कारोबार का मास्टर माइंड राहुल गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रांची रिंग रोड से दबोचा गया आरोपी, निशानदेही पर अरमादाग गांव से 19.13 ग्राम ब्राउन शुगर और 68.99 ग्राम गांजा बरामद भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर प

नशा कारोबार का मास्टर माइंड राहुल गिरफ्तार

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर पुलिस ने नशा कारोबार के कथित मास्टर माइंड राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी रांची रिंग रोड स्थित उसके ठिकाने से की गई। उसकी निशानदेही पर रामगढ़ जिला के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित बुढ़िया अरमादाग गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 19.13 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) तथा 68.99 ग्राम गांजा बरामद किया। शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने एजाज अंसारी उर्फ विक्की, अजमत अंसारी तथा राहुल बेदिया को गिरफ्तार किया था।

इनके पास से 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन), एक बाइक, चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद हुई थी। तीनों आरोपियों को 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी की तलाश जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे रांची रिंग रोड स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि झारखंड में उसके तीन ठिकाने हैं। रांची रिंग रोड के अलावा बरकाकाना ओपी क्षेत्र के अरमादाग गांव तथा भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा में भी उसका ठिकाना है। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पतरातू तथा भुरकुंडा थाना में कुल तीन मामले दर्ज हैं। छपामारी दल में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, एसआई सोमाय सोरेन, एएसआई संजय सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।