ब्लैकमेलिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सोनभद्रख की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया चालान शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर

शक्तिनगर। शक्तिनगर पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले नवानगर,माजन, खुर्द निवासी 26 वर्षीय दीपक शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि दीपक शाह शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ शक्ति नगर थाने में पूर्व में आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेलिंग के मुकदमे दर्ज है। आरोपी के खिलाफ महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि नवानगर, मजान, खुर्द निवासी दीपक शाह पुत्र चंद्रबली शाह द्वारा महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख की मांग की थी।
बताया कि दीपक शाह द्वारा शादीशुदा महिला का फोटो अपने मोबाइल पर रखा था जिसको वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस पर पुलिस ने दुद्धिचुआ एनसीएल स्टेडियम मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


