प्रेम प्रसंग में गोली चलाने का मुख्य आरोपी एक माह के भीतर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गया
इमामगंज थाना क्षेत्र के कोचया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ईशांत राज को गिरफ्तार कर लिया है। वह झारखंड के चतरा जिले का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी की। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
प्रेम प्रसंग में गोली चलाने का मुख्य आरोपी एक माह के भीतर गिरफ्तार
इमामगंज थाना क्षेत्र के कोचया गांव में नौ अगस्त को प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटी केबलडीह गांव निवासी ईशांत राज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ईशांत राज इमामगंज के जलवार गांव स्थित अपनी फुआ के घर आया है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


