लखनऊ से गिरफ्तार हुआ मुरादाबाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

सासाराम में मुरादाबाद हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिपल उर्फ मिराज खान को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। वह पिछले साढ़े चार माह से फरार था। पुलिस ने आरोपी को उसके परिजन के घर से पकड़ा। मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

लखनऊ से गिरफ्तार हुआ मुरादाबाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी

सासाराम, नगर संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चर्चित मुरादाबाद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य प्राथमिकी आरोपित सिपल उर्फ मिराज खान (42 वर्ष) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब साढ़े चार माह से फरार चल रहा था। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम को लखनऊ भेजा गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके परिजन के घर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं। बताया कि हत्याकांड में अभी दो अन्य आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हत्या की घटना का विवरण

विदित हो कि 24 मार्च 2026 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मुरादाबाद गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद में 32 वर्षीय हसन रजा खान उर्फ आतिफ खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बाराडीह गांव निवासी हसन रजा खान सासाराम से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सासाराम-बक्सर स्टेट हाईवे पर हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की थी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके पैर में रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटा था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की थी। मुख्य आरोपित घटना के बाद से ही फरार था। करीब साढ़े चार माह बाद उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस हत्या की घटना कब हुई थी?
यह हत्या की घटना 24 मार्च 2026 को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ से गिरफ्तार हुआ मुरादाबाद हत्याकांड का मुख्य आरोपी