पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में नगर कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ में अंतरजनपदीय ठग गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायलहो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की हुई है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को जिला अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी होने के मामले में नगर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी।सोमवार

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश अवैध असलहे के साथ बाग लखराव पुलिया के रास्ते शहर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजेश यादव (24) निवासी दुल्लहपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी विजय यादव (36) को भागने के प्रयास के दौरान पुलिस ने दबोच लिया।पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश राजेश यादव शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ और आजमगढ़ में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।