शराब के साथ धंधेबाज समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत छापेमारी कर पोहे गांव से एक धंधेबाज को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से शराब का सेवन करने के आरोप में दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरा थाना पुलिस ने पोहे गांव के चौधरी टोला में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी को रंगेहाथ धर दबोचा। तलाशी के क्त्रम में उसके पास से लगभग 05 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत घोंघसा गांव निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह और सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे निवासी स्वर्गीय सकलदेव यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवश्यक कानूनी व चिकित्सीय प्र्त्रिरया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


