पॉक्सो एक्ट का आरोपित सीवान से गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोपालगंजगोपालगंज के जादोपुर थाने की पुलिस ने सीवान में फरार चल रहे आरोपित बादल कुमार राम को गिरफ्तार किया। उसे 25 मार्च 2026 को पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गोपालगंज। जादोपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को सीवान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित जादोपुर थाने के पतहरा गांव का बादल कुमार राम बताया गया है। पूछताछ करने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आरोपित के खिलाफ जादोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर वह घर छोड़कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
लेकिन व पकड़ में नहीं आ रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वह सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के इलाके में मौजूद है। इसके बाद जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल की मदद से छापेमारी कर उसे दबोच लिया।


