विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता में चार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर, एजेंसी। अजमेर जिले में विदेशी महिला पर्यटक सेविदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता में चार आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, एजेंसी। अजमेर जिले में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अजमेर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘किशनगढ़ डंपिंग यार्ड’ में एक इजरायली महिला पर्यटक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित प्रभावी कार्रवाई की है।मामले
में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद फुरखान, 21 वर्षीय मोहम्मद अनीस, 24 वर्षीय फरहान और 22 वर्षीय अख्तर अली निवासी किशनगढ़ के रूप में हुई है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


