चार साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिश्तेदार मुठभेड़ में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले बुजुर्ग रिश्तेदार अबरार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की फायरिंग में चौकी इंचार्ज घायल हो गए हैं। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराकर दुष्कर्म की पुष्टि की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

चार साल की मासूम को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिश्तेदार मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। चार साल की मासूम को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले उसके बुजुर्ग रिश्तेदार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज को गोली लगी है। आरोपी और चौकी इंचार्ज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, चार खोखा कारतूस, कारतूस और घटना में इस्तेमाल गमछा बरामद हुआ है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली चार साल की मासूम बच्ची को 25 जून की रात करीब 8 बजे घर के बाहर से गांव के ही रहने वाले उसके रिश्तेदार अबरार 60 वर्ष पुत्र लतीफ ने अपहरण कर लिया था और उसे खेत पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची को बदहवास अवस्था में खेत पर ही छोड़कर अबरार चला गया था। इधर, बच्ची के बाबा ने अलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और रातभर बच्ची की तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। 26 जून की सुबह खून से लथपथ बच्ची मक्के के खेत में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया तो उसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि परिवार के लोगों ने न तो किसी पर शक जाहिर किया था और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया था।

मिर्च और पकौड़ी खिलाने के बहाने ले गया 60 साल का अबरार

पुलिस लगातार बच्ची की काउंसलिंग कर रही थी और पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसका रिश्तेदार अबरार उसे मिर्च और पकौड़ी खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसने ही वारदात को अंजाम दिया।

अमरूद के बैग में छिपा था, तभी मुठभेड़

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह पुलिस से बचने के लिए भागने लगा और एक अमरूद के बाग में छिप गया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अबरार अमरूद के बाग में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की, लेकिन अबरार ने तमंचे से पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली ककराला चौकी इंचार्ज गौरव कुमार को लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अबरार के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची मे स्वीकारी दुष्कर्म की बात

पूछताछ में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की इसके बाद बच्ची है पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घायल अबरार और दरोगा गौरव कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामान्य प्रश्न

बच्ची को किसने अगवा किया?
बच्ची का अपहरण उसके रिश्तेदार अबरार ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।