रातू रोड से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रांची
रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सुमित कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद की है। आरोपी ने बताया कि उसने यह खेप मोहित यादव के कहने पर गढ़वा के रौशन कुमार से ली थी।

रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को रातू रोड स्थित अमरूद बागान में छापेमारी कर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले युवक सुमित कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। कार्यपालक दंडाधिकारी असीम बाड़ा की उपस्थिति में हुई इस कार्रवाई में आरोपी से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुख्य सरगना मोहित यादव के कहने पर गढ़वा के रौशन कुमार से यह खेप लाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को होटवार जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य फरार नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।


