लोन दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख से अधिक की साइबर ठगी, दो शातिर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशष अभियान चलाए जा रहे हैं। लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो श

लोन दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख से अधिक की साइबर ठगी, दो शातिर गिरफ्तार

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस और जनपदीय साइबर सेल ने बुधवार को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति तथा फर्जी बैंक पहचान पत्र बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान कोतवाली उतरौला में दर्ज मुकदमे में मोहित नाथ निवासी राजाजोत गोंसाईजोत और संगम नाथ निवासी गोंसाईजोत को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार उतरौला के गांधी नगर स्थित एटीएम से साइबर ठगी की रकम निकाले जाने की सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर मिली थी। पीड़ित ने लोन दिलाने के नाम पर 4.78 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में भेजी गई और बाद में उतरौला के एटीएम से रकम निकाली गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहित नाथ ने बताया कि वह बाबा का वेश धारण कर विभिन्न राज्यों में घूमता था। इसी दौरान उसकी पहचान ओडिशा के कटक निवासी एक व्यक्ति से हुई, जिसे लोन की आवश्यकता थी। इसके बाद उसने अपने साले संगम नाथ को फर्जी बैंक अधिकारी बनाकर पीड़ित से बातचीत कराई। दोनों ने प्रोसेसिंग शुल्क और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई किश्तों में लाखों रुपये अपने खातों में मंगवाए और एटीएम से निकालकर आपस में बांट लिए। लोगों का विश्वास जीतने के लिए संगम नाथ फर्जी बैंक पहचान पत्र व फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड की छायाप्रति और फर्जी बैंक पहचान पत्र बरामद किया है। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल आरोपी स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेने के लिए करते थे। इस कार्रवाई में कोतवाली उतरौला पुलिस व जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोन, नौकरी या अन्य सुविधाएं दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे जमा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।