नशीले पदार्थ के साथ विदेशी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक विदेशी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव सिलोखरा के समीप इबोला क्लब ब्यॉजकी पार्किंग से पकड़ा है। इसक

गुरुग्राम। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक विदेशी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव सिलोखरा के समीप से पकड़ा। इसकी पहचान अफ्रीका के यूंघ लोगागा निवासी ओकेक फ्राईडे उर्फ रिचर्ड के रूप में हुई। इसके बैग में 13.72 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। यह बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थ बेचने के कारोबार में संलिप्त है। इससे पूछताछ की जा रही है।


