बांग्लादेश में अवामी लीग की वर्षगांठ पर प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश में अवामी लीग पार्टी के 77वें स्थापना दिवस पर आयोजित रैलियों के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से देशभर में निगरानी बढ़ा दी। पार्टी की स्थापना 1949 में हुई थी और यह बांग्लादेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है।

बांग्लादेश में अवामी लीग की वर्षगांठ पर प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश में प्रतिबंधित अवामी लीग पार्टी की 77वीं स्थापना दिवस पर आयोजित रैलियों और प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने सुरक्षा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए देशभर में कड़ी निगरानी रखी है। अवामी लीग की स्थापना 23 जून 1949 को हुई थी। यह बांग्लादेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है और 1971 के मुक्ति संग्राम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के 2024 में सत्ता से हटने के बाद पार्टी को भंग कर दिया गया था। इसके बावजूद पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों से स्थापना दिवस मनाने की अपील की थी।पुलिस

के अनुसार, केवल ढाका में ही 26 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि देश के अन्य हिस्सों में भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उन पर प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकालने और सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।