ट्रिपल मर्डर केस में 50 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

ट्रिपल मर्डर केस में 50 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर केस में 50 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में फरार 50 हजार के इनामी को पुलिस ने अगवाल कट के निकट से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की है। शुक्रवार को सीओ शोभित कुमार ने बताया कि विगत 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के दोनों भाई मनीष, अमरदीप और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अमरदीप के पिता स्वरूप सैनी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

वहीं, विवेचना में एक अन्य नाम प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी जीतू सैनी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। एक आरोपी मनीष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस फरार चार आरोपियों की तलाश कर रही थी। आठ मई को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम ने एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम हसनगढ़ खंडहर के पास से हत्या की घटना में वांछित रवि सैनी पुत्र सुभाष निवासी मोहल्ला पंजाबीयान कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, सौरभ उर्फ सिद्धू पुत्र राजकुमार निवासी सुभाष रोड कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर को दो अवैध पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने 50 हजार के इनामी सोनू सैनी पुत्र राकेश सैनी निवासी मौहल्ला पंजाबीयान थाना खुर्जा नगर को अगवाल कट के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनामी हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। हत्यारोपी पर थाना खुर्जा नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रिपल मर्डर केस में 50 हजार का इनामी सोनू गिरफ्तार