उत्पाद अधिनियम समेत अन्य मामले में 44 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
वैशाली जिले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 44 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस ने 63 लीटर विदेशी शराब और 2 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही यातायात उल्लंघनों पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 44 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसपी शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या कांड में 02, हत्या के प्रयास कांड में 05, चोरी के कांड में 04, उत्पाद अधिनियम में 16 एवं अन्य कांड में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 193 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 63.लीटर विदेशी शराब एवं 02 लीटर देसी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक टेंपो और 02 बैग बरामद किया। -घनश्याम कुमार


