आदापुर में तस्करी के 43 बैग यूरिया हुई बरामद
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
आदापुर से 43 बैग तस्करी के यूरिया खाद बरामद हुआ है, जो औरैया पंचायत के गांव में स्टॉक किया गया था। बीएओ विनय कुमार ने पुलिस और एसएसबी के सहयोग से यह कार्रवाई की, जबकि गृह स्वामी फरार हो गया। एफआईआर की प्रक्रिया आदापुर थाना में चल रही है।

आदापुर ,निज प्रतिनिधि।गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बीएओ विनय कुमार ने गुरुवार को एसएसबी व स्थानीय पुलिस के सहयोग से इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे औरैया पंचायत के औरैया गाँव से 43 बैग तस्करी के यूरिया खाद बरामद किया गया है।बीएओ विनय कुमार ने बताया कि उस गांव के बदरू जोहा उर्फ कोठा के घर में नेपाल में तस्करी करने के उक्त उर्वरक को स्टॉक किया गया था। इसकी गुप्त सूचना मिली कि उक्त गृह स्वामी तस्करी के 43 बैग यूरिया खाद स्टॉक किया है। इसकी सूचना पर बेलदरवा मठ कैम्प के एसएसबी के जवान व आदापुर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी के सहयोग से उक्त उर्वरक को बरामद किया गया है।
वहीं गृह स्वामी बदरू जोहा उर्फ कोठा छापेमारी टीम को देखते ही फरार हो गया है। बीएओ विनय कुमार ने बताया कि एफआईआर की प्रक्रिया आदापुर थाना में किया जा रहा है।


