पुलिस ने घर में चिपकाया इश्तेहार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सिमडेगासिमडेगा में पुलिस ने फरार पीएलएफआई के जोनल कमांडर पंचम कच्छप के घर इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी ने पंचम के परिजनों से बातचीत की और उसे न्यायालय में समर्पण कराने की बात कही। पंचम तथा अन्य पीएलएफआई सदस्यों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में आग लगाई थी।

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में फरार पीएलएफआई के जोनल कमांडर पंचम कच्छप के घर इश्तेहार चिपकाया। मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पंचम के परिजनों से बातचीत कर पंचम को न्यायालय के समक्ष समर्पण कराने की बात कही। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की पंचम समेत कुल 8 पीएलएफआई सदस्य पाकरटांड मे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दिया था। आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले सात उग्रवादी सदस्य पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। बताया गया की पंचम लंबे समय से पीएलएफआई संगठन से जुड़कर अपराधी घटनाओं में संलिप्त रहा है।
-
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


