कानून-व्यवस्था पर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी त्योहारों से पहले जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने

कानून-व्यवस्था पर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश
कानून-व्यवस्था पर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी त्योहारों से पहले जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने अधिकारियो के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, फ्लैग मार्च व असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

डीएम व एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैनी नजर रखने व संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा क्षेत्र में नियमित भ्रमण व जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च करें, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनशिकायतों का निस्तारण

उन्होंने बताया कि तहसील व थाना स्तर पर आने वाली जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को लंबित रखने के बजाय मौके पर जांच कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने व क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सभी तहसील के एसडीएम व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महराजगंज में आगामी त्योहारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कैसे बढ़ाई जा रही है?−
पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ाकर, अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी और फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकानून-व्यवस्था पर डीएम-एसपी सख्त, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश